Dhanbad News: बरोरा के मजदूर की हैदराबाद में मौत
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: बरोरा। बरोरा बस्ती निवासी ठेका मजदूर पूना महतो की हैदराबाद में मौत हो गई। मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। अस्पताल में इलाज के दौरान पूना महतो ने दम तोड़ दिया। धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक ने एम्बुलेंस द्वारा हैदराबाद से शव बरोरा(धनबाद) लाने की व्यवस्था कराई। हैदराबाद से शव निकल चुका है। संभवतः शुक्रवार की शाम तक बरोरा पहुंच जाएगा। मृतक अपने पुत्र के साथ हैदराबाद मजदूरी करने गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.