धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी मोड़ पर शनिवार को एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसके पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरारी मोड़ के मुख्य मार्ग और सड़क किनारे वाहन चालकों द्वारा अनावश्यक रूप से गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं। बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आवागमन बाधित होता है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्विस रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...