धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: बरारी क्षेत्र में ओबी डंपिंग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को दूसरी बार बरारी और डिगवाडीह के बीच डंपिंग स्थल के समीप बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और करीब छह घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोक दिया। श्रमिक नेता सबुर गोराई ने कहा कि ओबी डंपिंग से आम रास्ता बंद किया जा रहा है। यह लोगों को हटाने की साजिश है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ओबी डंपिंग से आसपास धूल और प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। सड़क किनारे ओबी के बड़े-बड़े पत्थरों का ढेर जमा होने से भी लोगों में चिंता है। ग्रामीणों ने प्रबंधन और प्रशासन से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की। मांग ...