धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र की बराकर नदी में शनिवार को नहाने के दौरान शांतिनगर निवासी सनोज कुमार (17) डूब गया। स्थानीय लोगों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इधर, मृतक की मां एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई बीरू कुमार राम ने बताया कि वह बड़े भाई के साथ दोपहर करीब एक बजे नहाने के लिए बराकर नदी गया था। दोनों नदी में नहाने लगे, इसी दौरान बड़ा भाई गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और नदी में सनोज को ढूंढने लगे। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सनोज के शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। मृतक एक दुकान में काम करता था और द...