Dhanbad News: बरसात में झरिया-पुटकी क्षेत्र में नही हुई जलापूर्ति, 8 लाख की आबादी परेशान
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झमाडा की जलापूर्ति व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। जामाडोबा जल संयंत्र में आई तकनीकी खराबी और दामोदर नदी के बढ़े जलस्तर के कारण शुक्रवार को झरिया और पुटकी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। तीन दिन के बाद गुरुवार को आंशिक रूप से पानी आया था, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार की रात करीब 1:00 बजे से ही झरिया जलमीनार को पानी मिलना बंद हो गया। शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए पानी चालू भी किया गया, तो उसकी रफ्तार एक पतले नल जैसी थी, जिसके बाद इसे दोबारा बंद करना पड़ा। इस गंभीर समस्या के कारण क्षेत्र की करीब 8 लाख की आबादी को पानी नहीं मिला। वहीं जामाडोबा जल संयंत्र के पास नदी का जल स्तर सामान्य से करीब 3 फीट अधिक हो गया है, जो 455 आरएल तक पहुंच गया है। पानी बढ़ने के साथ-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.