धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बरसात शुरू होते ही जिले में डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं। शनिवार को टुंडी निवासी 11 वर्षीय बच्चे की एलाइजा जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। बच्चे का इलाज धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति संतोषजनक है। जानकारी के अनुसार बच्चा पिछले चार-पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था। लगातार बुखार रहने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने डेंगू की आशंका को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया और जांच कराने की सलाह दी। शनिवार को एलाइजा जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई।अस्पताल में बच्चे का इलाज और निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की अपील ...