धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: बारिश का मौसम आते ही जिले में बिजली संकट और गहराने लगा है। बारिश शुरू होते ही बिजली व्यवस्था में तकनीकी खराबियां बढ़ने लगी हैं। इससे लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। शहर से लेकर ग्र्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपकरण में कई प्रकार की खराबी आ रही है। कभी इंसुलेटर में खराबी, क्षेत्र में तार टूट रहे, जंपर उड़ रहे, फ्यूज उड़ना आम हो गया है। खराबियां बारिश के मौसम में बढ़ गई हैं। किसी प्रकार की खराबी आने पर तीन-चार घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। खराबी की सूचना विभागीय अधिकारी को देने के बाद भी समस्या में कमी नहीं आ रही है। वहीं ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर दूसरे दिन लोगों को बिजली मिल रही है。

एक दिन में छह ट्रांसफार्मर जले एक दिन में छह ट्रांसफार्मर जले हैं। बुधवार को बरवाअड्डा के कशियाटा...