धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। डुमरी विधायक और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच छिड़ी जंग में झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने भी पुलिस एसोसिएशन के समर्थन की घोषणा की है। मंगलवार को झारखंड के सभी डीएसपी से जुड़े इस संगठन के अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय, महासचिव बधुराम उरांव और उपाध्यक्ष संजय कुमार के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति में पुलिस एसोसिएशन के सैद्धांतिक और नैतिक समर्थन की घोषणा की गई। झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मांग की कि घटनाक्रम से संबंधित दर्ज प्राथमिकी का पेशवर दक्षता के साथ अनुसंधान किया जाए। एसोसिएशन ने बताया कि 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ विधायक जयराम महतो के अपमानजनक व अमानवीय व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी से पुलिस के मनोबल और गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह भ...