धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बरमसिया दुर्गापूजा समिति की बैठक सोमवार को दुर्गा मंडप प्रांगण में हुई। बैठक में दुर्गापूजा, लक्खी पूजा और काली पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार दुर्गा माता का प्रतिमा को गेहूं से बनाया जाएगा। इसका निर्माण पुरूलिया जिला के कारीगर करेंगे। बैठक मे गत वर्ष का हिसाब किताब दिया गया एवं पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गई। नई कमेटी में संरक्षक मदन महतो, अध्यक्ष कुल्लू चौधरी, पप्पू पासवान, सचिव रमेश राय, सुनील यादव, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, विकास महतो, उपाध्यक्ष राम खेलावन, सुनील राय, मुन्ना पासवान, अरुण तांती, अनूप झा, भोला तांती, राजेंद्र पासवान, विजय रजक, कृपा शंकर सिंह, संजीत महतो , सुनील गुप्ता बनाए गए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भूली स...