Dhanbad News: बरमसिया और सरायढेला में तीन घंटे गुल रही बिजली
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद। शहर के बरमसिया और सरायढेला इलाके में गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से दोनों क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ। बिजली आधारित छोटे कारोबार और दुकानों पर भी इसका असर देखने को मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की मोटर चलाने समेत अन्य जरूरी काम प्रभावित हुए। बिजली विभाग की ओर से तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि कुछ देर तक बिजली आने-जाने की समस्या से भी लोगों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सरायढेला में पांच घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.