Dhanbad News: बरटांड़ में राज्य का पहला सरकारी फूड कोर्ट शुरू, मिलेंगे 50 तरह के व्यंजन
धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: स्वच्छ जगह पर अलग-अलग तरह के 50 से अधिक स्ट्रीट फूड का आनंद शहर के लोग उठा सकेंगे। झारखंड के पहले सरकारी फूड कोर्ट का उद्घाटन शुक्रवार को मेयर संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने किया। इस उद्घाटन के साथ ही तीन दिनों तक चलने वाले फूड फेस्टिवल की भी शुरुआत की गई। बरटांड़ बस डिपो के अंदर फूड कोर्ट का निर्माण नगर निगम ने किया है। उद्घाटन के बाद मेयर-विधायक समेत निगम के अधिकारियों ने सभी काउंटर घूमकर स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा। पिछले दो साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा था। इस फूड कोर्ट में धनबाद के स्थानीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ राज्य के अलग-अलग कोने से स्ट्रीट फूड के काउंटर लगाए गए हैं। अगले तीन दिनों तक यहां कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें स्थानीय कलाकार भी प्रदर्शन करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.