Dhanbad News: बनने से पहले टूटा पुलिस विभाग का ट्रैफिक पोस्ट
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ड्यूटी पर तैनात जवानों को धूप व बारिश से राहत देने के लिए बनाए जा रहे ट्रैफिक पोस्ट में से एक पोस्ट निर्माण पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। श्रमिक चौक पर निर्माणाधीन ट्रैफिक पोस्ट को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसका ढांचा टूट गया।
यातायात पुलिस और नगर निगम का सहयोग यातायात पुलिस और नगर निगम के सहयोग से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जवानों के लिए आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं। पहले चरण में 26 शेडयुक्त ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि ड्यूटी के दौरान जवानों को तेज धूप और बारिश से बचाव मिल सके। इसके अलावा शहर में 50 आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट भी निर्माणाधीन हैं, जिन्हें चरणबद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.