Dhanbad News: बड़ा पिछड़ी में निगम को छह एकड़ जमीन ट्रांसफर करने की तैयारी
धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: जमीन के अभाव में लटकी नगर निगम की तीन बड़ी योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित करते हुए जिला प्रशासन ने नि:शुल्क ट्रांसफर की तैयारी शुरू कर दी है। गोविंदपुर अंचल के बड़ा पिछड़ी मौजा में जिला प्रशासन ने छह एकड़ जमीन चिह्नित की है। इस जमीन को ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने से पहले नगर निगम से प्रस्ताव मांगा गया है। धनबाद के अपर समाहर्ता प्रदीप शुक्ला ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बताया है कि भूमि उप समाहर्ता धनबाद और सीओ गोविंदपुर की रिपोर्ट के अनुसार बड़ा पिछड़ी मौजा संख्या 86, प्लॉट संख्या 2694, रकवा छह एकड़ जमीन को नगर निगम की तीन योजनाओं के लिए देने का प्रस्ताव है। इसमें नगर निगम द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिस प्लांट एवं इएसटीपी निर्माण की योजना है। इससे संबंधित एक विभागीय प्रस्ताव नगर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.