धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जमीन के अभाव में लटकी नगर निगम की तीन बड़ी योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित कर जिला प्रशासन ने नि:शुल्क ट्रांसफर की तैयारी शुरू कर दी है।

जमीन की पहचान गोविंदपुर अंचल के बड़ा पिछड़ी मौजा में छह एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने से पहले नगर निगम से प्रस्ताव मांगा गया है। अपर समाहर्ता प्रदीप शुक्ला ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि नगर निगम की तीन योजनाओं के लिए भूमि उप समाहर्ता धनबाद और सीओ गोविंदपुर की रिपोर्ट के अनुसार बड़ा पिछड़ी मौजा संख्या 86, प्लॉट संख्या 2694, रकवा छह एकड़ जमीन को देने का प्रस्ताव है, जिनमें बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिस प्लांट और ईएसटीपी निर्माण की योजनाएं शामिल हैं।

पहले की योजनाएं इससे संबंधित विभागीय प्रस्त...