Dhanbad News: बच्चों ने पढ़े गुरु महिमा से जुड़े संस्कृत श्लोक
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में आगामी गुरुपूर्णिमा को लेकर रविवार को विशेष सत्र का आयोजन हुआ। अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने बच्चों को गुरु महिमा से जुड़े संस्कृत श्लोक पढ़ाए। इसके अलावा विद्यार्थियों को देववाणी के प्रति जागरूक करने के लिए संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण, वार्तालाप और गीतों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर वैभव अग्निहोत्री ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया। वहीं, वैद्य सुखलाल ने पर्यावरण और स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देते हुए छात्र-छात्राओं के बीच औषधीय बीजों और पौधों का वितरण किया। बच्चों ने अपने लाए गमलों में इन बीजों को बोया और नित्य खाद-पानी देकर इन्हें उगाने का संकल्प लिया। मौके पर चेल्सी, सौम्या, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.