धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: स्टेशन रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर की साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को छात्रों को दुर्गासप्तशती का प्रसिद्ध श्लोक पढ़ाया गया। इसके साथ ही संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण और गीतों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने दिया और प्रसाद वितरण व्यवसायी दिव्य कुमार पारकरिया ने किया। मौके पर केशव कुमार, अंश साव, राजवीर कुमार, हर्ष कुमार साव, अर्णव कुमार, ऋतुराज कुमार, दिव्यांश कुमार, सागर ठक्कर, शिवांश कुमार, लव्यांश कुमार, महेश पांडेय, आस्था कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुहानी कुमारी, प्राची कुमारी, सृष्टि कुमारी, हस्मिता कुमारी और आराध्या कुमारी उपस्थित थीं। वैद्य सुखलाल ने आगामी धनतेरस पर औषधीय पौधे लगाने वाले छात्रों को भागा में सम्मानित करने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...