Dhanbad News: बच्चों ने उठाई स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की मांग
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: बाघमारा बीडीओ के निर्देश पर शनिवार को कांड्रा पंचायत सचिवालय में बाल सभा का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पेयजल, खेल मैदान निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने और रसोईघर की मरम्मत जैसी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रस्ताव रखे। मुखिया रिंकु देवी ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेजा। उन्होंने कहा कि बच्चों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, सीआरपी बहादुर महतो, शिक्षक बिनोद कुमार दास, बिनोद कुमार सिंह, कमल प्रसाद महतो, हरिलाल दास, खगेश्वर महतो व दिनेश महतो उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: दूसरे दिन भी गांवों में चौपालें, छाई रही गांवों की समस्याएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.