धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: चिरकुंडा पुलिस ने राजकीयककृत उच्च विद्यालय नंदलाल इंस्टीट्यूशन में सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया। चिरकुंडा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने पुलिस पाठशाला के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कहा कि ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें, अनजान कॉल, फर्जी लिंक, फिशिंग से सावधान रहें। अपने नाम पर जारी सिम की जानकारी रखें। किसी को अपने दस्तावेज देकर सिम न लेने दें। उपयोग न होने वाले सिम को बंद कराएं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अज्ञात नंबरों से आए मैसेज पर भरोसा न करें। कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: विद्यार्थियों को बताए डिजिटल सुरक्षा के तरीके मौके पर एसआई मुकेश कुमार, दीपक पासवान, शिक्षिका शबाना अंजुम, दलजीत कौर,मेधा दास...