धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: सिजुआ 10 नंबर स्थित तीन पट्टियां धौड़ा में मंगलवार सुबह हुए भू-धंसान और गोफ की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मोदीडीह कोलियरी की ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी और पांच वर्षीय मृतक विक्रम कुमार का शव लेकर सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। ग्रामीण सिजुआ स्टेडियम से जुलूस निकालते हुए मोदीडीह कोलियरी के कांटा घर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी मृतक के आश्रित को आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन, उचित मुआवजा, सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास और घायलों के समुचित इलाज की मांग कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा。 यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद के सिजुआ में जमीन धंसी, घर के मलबे म...