Dhanbad News: बच्ची से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: धनबाद। आठ साल की बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में धनबाद पुलिस ने धैया खटाल निवासी राजू यादव को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धनबाद थाना में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों की शिकायत के अनुसार बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पैसे का लालच देकर उसके साथ छेड़खानी की। बाद में बच्ची ने अन्य बच्चों के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: भोरे में पांच वर्षीया बच्ची से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.