Dhanbad News: बकरी के बच्चों में बीमारी और संक्रमण का खतरा
धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बदलते मौसम में बकरी के बच्चों में बीमारी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जन्म के साथ बच्चों की देखभाल जरूरी होती है। पशुपालन विभाग ने बकरी पालकों को बच्चों को मौसमी बीमारी से बचाने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। शुरुआती दिनों में सबसे अधिक खतरा निमोनिया का रहता है। समय पर देखभाल नहीं होने पर ठंड, नमी और गंदगी के कारण बच्चे बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। निमोनिया से बचने के बाद भी बच्चों में अन्य संक्रमण का खतरा बना रहता है। बकरी पालकों को सलाह दी कि नवजात बच्चों को साफ, सूखे और हवादार बाड़े में रखें। बाड़े में बारिश का पानी या नमी जमा नहीं होने दें। रात में ठंड बढ़ने पर ठंडी हवा से बचाने की व्यवस्था करें। बाड़े की नियमित सफाई कर गंदगी और गोबर को समय-समय पर हटाएं। बच्चों को मां का पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.