Dhanbad News: बंद घर से 30 हजार के बर्तन चोरी, चार संदिग्ध हिरासत में
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एसडीएम स्कूल के पास रहने वाले निमाय कुमार हरि के घर को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार की रात चोरों ने करीब 30 हजार रुपए के बर्तन चुरा लिए। निमाय के अनुसार, उस रात उनके घर मेहमान आए थे और बारिश की वजह से उस घर में कोई नहीं सोया था। मंगलवार की सुबह जब उनके पिता राजन हरि वहां पहुंचे, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला और कीमती बर्तन गायब थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत जोड़ापोखर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आई और इलाके में छापेमारी शुरू की। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चार नामजद जांच के दौरान पुलिस ने मकान की छत से एक छेनी बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते ही घर के अंदर दाखिल हुए थे। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.