Dhanbad News: बंद खदानों में मछली पालन से बढ़ेगी कमाई, 70 प्रतिशत मिलेगा अनुदान
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिले के जलाशयों और बंद पड़ी खदानों में अब वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केज मत्स्य पालन की पहल की जा रही है। योजना के तहत केज बैटरी अधिष्ठापन के निर्माण के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं। सरकार इस योजना में लाभुकों को 70 प्रतिशत अनुदान देगी। योजना का उद्देश्य जलाशयों और बंद खदानों में उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मत्स्य उत्पादन बढ़ाना और ग्रामीणों के साथ विस्थापित परिवारों के लिए आय का नया जरिया तैयार करना है। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की भी पहल की जा रही है। योजना के तहत सामान्य श्रेणी में पांच केज बैटरी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक केज बैटरी की लागत 3 लाख 58 हजार रुपये निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.