Dhanbad News: बंद आवास का ताला तोड़ 20 हजार नकद व जेवर की चोरी
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र की कोलडंप न्यू कॉलोनी में कोलकर्मी उत्तम बाउरी के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चुरा लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। भुक्तभोगी उत्तम बाउरी ने कतरास थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि जुलाई माह में आवास संख्या-707 को बंद कर बेटे के इलाज के लिए वेल्लोर गए थे। लौटने पर घर के बाहर दूसरा ताला लगा मिला। ताला तोड़कर अंदर घुसने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा टूटा हुआ था और उसमें रखे 20 हजार रुपए नकद, सोने के झुमके, चेन, अंगूठी, चांदी की पायल समेत अन्य सामान गायब थे। चोरों ने कमरे में रखे सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उत्तम बाउरी की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि घर का इंटरलॉक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.