Dhanbad News: फोरमैन की मौत पर हंगामा, पुत्र को मिला नियोजन
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: कुसुंडा क्षेत्र की विश्वकर्मा परियोजना में इलेक्ट्रिशियन फोरमैन के पद पर कार्यरत रामप्रवेश सिंह (55) की कोलकाता के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। वे 20 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक आए हार्ट अटैक के बाद से ही इलाजरत थे। गुरुवार को उनके परिजन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नियोजन की मांग को लेकर विश्वकर्मा परियोजना पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस बीच धनसार कोलियरी कार्यालय में संयुक्त मोर्चा व प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद रामप्रवेश के पुत्र अनुप सिंह को तत्काल प्रोविजनल नियोजन दे दिया गया। जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोलकर्मी का शव रख प्रदर्शन, नियोजन पर सहमति वार्ता में मुख्य रूप से राजकांसं नेता अरविंद सिंह, जमसं सचिव विनय सिंह, सच्चिदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.