धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ठाकुरकुल्ही स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 187वां विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा और विशिष्ट अतिथि जिलास्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार ने किया। एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी व रत्नेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सलाहकार मृत्युंजय प्रसाद और मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उमेश लोहरा ने कहा कि एक तस्वीर बिना शब्दों के पूरी कहानी बयां करने की क्षमता रखती है। संतोष कुमार ने बताया कि 300 रुपये शुल्क देकर तीन वर्ष की वैधता वाला पंजीयन कराया जा सकता है। यह भी पढ़ें- गोस्सनर कॉलेज में व...