Dhanbad News: फुसबंगला से डिगवाडीह तक अतिक्रमण से जाम
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला से डिगवाडीह बाजार तक सड़क किनारे बढ़ते बेतरतीब अतिक्रमण के कारण भीषण जाम की समस्या पैदा हो रही है। सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जों से रास्ता संकरा हो गया है। इससे राहगीर और वाहन चालक रोजाना परेशान हो रहे हैं। फुसबंगला चौक पर सड़क किनारे मवेशियों को बांधने और दुकानदारों द्वारा शेडनुमा ढांचा बनाकर कब्जा करने से यातायात दिनभर प्रभावित रहता है। वहीं, जेलगोरा और डिगवाडीह बाजार में सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर दुकानें लगाने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जाम में अक्सर एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंस जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर निकाय से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.