Dhanbad News: फुसबंगला पुल के नीचे पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू
धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल-जल योजना के तहत फुसबंगला पुल के नीचे से पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। पुल के नीचे से पाइप ले जाने से एनएचआई की सड़क को कोई क्षति नही होगी। इस पाइपलाइन को जामाडोबा इंटेकवेल से जोड़ा जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो फुसबंगला से चासनाला तक पाइपलाइन बिछाने के लिए प्राधिकरण से अनुमति की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इससे कार्य में तेजी आएगी और फुसबंगला व चासनाला सहित पूरे क्षेत्र को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। विधायक प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.