Dhanbad News: फुलारीटांड़ स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम रद्द
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल के पर्यावरण व व्यवस्था प्रबंधन विभाग की ओर से स्पेशल कैंपेन-6 के तहत गुरुवार को फुलारीटांड़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाला 'रेल जनसंवाद' कार्यक्रम अधिकारियों के न पहुंचने के कारण रद्द हो गया। यात्रियों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रेल समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह आयोजन रखा गया था। स्टेशन पर बैनर लगाने समेत अन्य तैयारियां पूरी थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर दर्जनों दैनिक यात्री और ग्रामीण निराश होकर लौट गए। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रेलवे 'आपकी बात, हमारा प्रयास, बेहतर कल' का नारा तो देता है, पर अधिकारियों की गैरमौजूदगी से गलत संदेश जाता है। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान,यात्रियों को किया जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.