Dhanbad News: फुलारीटांड़-डुमरा मार्ग पर दो हादसों में कई लोग घायल
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: फुलारीटांड़-डुमरा सड़क मार्ग पर मंगलवार को हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मधुबन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। फुलारीटांड़ रेलवे फाटक के समीप हाइवा के पीछे खड़ी बाइक को ईंट लदे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ बैठी पांच वर्षीय बच्ची को मामूली चोट आई। दंपति तोपचांची थाना क्षेत्र के निवासी हैं और बोकारो स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। वहीं, सोमवार शाम करीब पांच बजे डुमरा-फुलारीटांड़ मार्ग पर गणेशपुर के समीप सवारियों से भरा टोटो पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में महिलाओं समेत कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.