Dhanbad News: फुटबॉल में द बॉयज क्लब ने दर्ज की खिताबी जीत
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: तीसरा थाना क्षेत्र के हुचूकटाड़ मैदान में रविवार को जय हिंद क्लब के सौजन्य से एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला द बॉयज क्लब धनबाद और आजाद स्पोर्टिंग क्लब मुकुंदा के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक खेल के दौरान दोनों टीमों में से कोई निर्णय नहीं होने पर पेनाल्टी शॉट का सहारा लिया गया। इसमें द बॉयज क्लब धनबाद ने खिताबी जीत दर्ज की। विनर और रनर दोनों टीमों को पुरस्कार के रूप में बकरा देकर सम्मानित किया गया। मुकुंदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई और कुसमाटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो सहित परीक्षित महतो, त्रिलोचन महतो, लखन गोराई व महेंद्र निषाद उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में राजकिशोर महतो, गोपाल बाउरी, शंकर बाउरी, गौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.