धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: पाथरडीह पांडेय बस्ती काली मंदिर के समीप किशुन पांडेय खेल मैदान में वीर बजरंग दल की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भौंरा की मनीष इलेवन टीम विजेता व जूनियर स्पोर्टिंग क्लब पुटकी उपविजेता बनी है। मुख्य अतिथि वार्ड 51 के पार्षद डॉ वीरेंद्र कुमार थे। भौंरा के सूरज को मैन ऑफ द मैच, पुटकी के हिमेश को मैन ऑफ द टूर्नामेंट तथा पुटकी के ही रोशन को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र कुमार ने विजेता टीम को बड़ा शील्ड व Rs.7,000 नगद और उपविजेता टीम को छोटा शील्ड व Rs.4,000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका राजू ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...