धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: गजलीटांड़ शहीद मैदान में चल रहे 32 वां शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को बीसीसीएल व मलकेरा एफसी क्लब के बीच खेला गया। इसमें बीसीसीएल की टीम ने मालकेरा एफसी क्लब को रोमांचक मुकाबले में तीन-एक से पराजित किया। बीसीसीएल की ओर से पहला व दूसरा गोल प्रशांता भागती ने किया। इसके जवाब में मालकेरा की ओर से साहिल ने एक गोल किया। तत्पश्चात खेल के अंतिम समय में बीसीसीएल की तरफ से तीसरा गोल अर्णव बाउरी ने करके निर्णायक बढ़त बना ली व फाइनल में प्रवेश किया। आज के मैच के मुख्य अतिथि कतरास के समाजसेवी कृष्णा कुमार चौधरी थे। मौके पर सचिदानंद सिंह, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर, मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि थे। निर्णायक में रवि म...