Dhanbad News: फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: बीएसके कॉलेज मैथन की ओर से एरिया नंबर चार के मैदान दो दिवसीय विश्वविद्यालय 7 वीं इंटर कॉलेज फुटबॉल खेल (महिला व पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। छह टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ जय गोपाल मंडल खेल निदेशक विश्वविद्यालय धनबाद द्वारा खिलाड़ियों को खेल को करियर के रुप में लेने के लिए कहा एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। डॉ सुरेश सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ अंजली कुमारी के द्वारा आयोजक समिति महाविद्यालय व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। आयोजक सचिव डॉ कमलेश कुमार पांडे मौजूद थे। टूर्नामेंट में बीएसके कॉलेज मैथन, बीबीएम बलियापुर, आर एस मोड़ कॉलेज गोविंदपुर की महिला व पुरुष वर्ग दोनों टीमों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएसएसवी रेड और ब्लू की जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.