धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के बाबा चौक स्थित जिरोसीम कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय निवासी व असंगठित मजदूर संघ के अजीत रवानी ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर पुलिस से शिकायत की है। आरोपियों में चंदौर पहाड़ी धौड़ा निवासी छोटू कुमार उर्फ बगड़िया, विकास कुमार उर्फ बैसाखी, बादल कुमार व कृष्णा मल्लाह शामिल हैं। शिकायत में अजीत रवानी ने कहा है कि चारों आरोपी उनके घर में घुसकर मारपीट करने लगे और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चारों ने उनकी हत्या की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आलोक में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रविवार शाम तेतुलमारी के बाबा चौक स्थित जिरोसीम कॉलोनी में दो पक्षों के ब...