धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर की मेडिकल टीम व पीरामल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शाह नगर में फाइलेरिया उन्मूलन व रात्रि रक्त पट्ट संग्रह को लेकर मेगा जागरूकता अभियान चलाया गया। मेडिकल टीम के डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि मच्छर जनित इस रोग का लक्षण दिखने के बाद इलाज असंभव हो जाता है। पीरामल फाउंडेशन के जिला को-ऑर्डिनेटर मो खालिद तनवीर ने अपील की कि परजीवी रात में ही सक्रिय होने के कारण सहिया रात 10 से 12 बजे के बीच 20 साल से ऊपर के लोगों की निःशुल्क जांच करने पहुंचेंगी, जिसमें सभी सहयोग करें। यह अभियान 9 प्रखंडों के 32 गांवों में चलेगा और पॉजिटिव आने पर दवा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वेक्षण की तैयारी, 15 स्वास्थ्य केंद्रों के गांवों में होगी जांच मौके पर...