धनबाद, नवम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद। फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत वित्तीय वर्ष-2026-27 में मानदेय के आधार पर फसल रक्षक (कामदार) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए पौधा संरक्षण केंद्र के धनबाद, राजगंज, तोपचांची, गोविंदपुर और निरसा में चार पदों पर नियुक्ति होनी है। प्राप्त आवेदनों की समिति ने उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर जांच की। जांच के बाद योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को सूची को लेकर कोई आपत्ति है तो वे 20 नवंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पौधा संरक्षण विभाग ने अपील की है कि निर्धारित तिथि के बाद डाक या हाथोंहाथ कोई प्रमाण-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...