धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सिटी सेंटर के पास एटीएम में छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने वाले दो युवकों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को पकड़ कर उन्हें पुलिस के हवाले किया था। आरोपियों की पहचान बिहार के नवादा जिले के नीतीश कुमार (26) और सौरभ कुमार (24) के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता में बुधवार को जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी एटीएम में कार्ड फंसने का झांसा देकर लोगों के गोपनीय पिन देख लेते थे। इसके बाद गलत हेल्पलाइन नंबर पर फोन करवा कर कार्ड हासिल करते और उससे खरीदारी व निकासी करते थे। मंगलवार की शाम मनोरम नगर के रहने वाले दिनेश कुमार यादव सिटी सेंटर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। इस दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। पीछे खड़े ए...