Dhanbad News: फर्जी रजिस्ट्री कराकर पैतृक जमीन हड़पने का प्रयास, 16 पर केस
धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र में जालसाजी का मामला सामने आया है। धैया मिडिल स्कूल के पास रहनेवाली पूर्णिमा पाल ने मामले में झरिया के 16 लोगों सहित चार अज्ञात के खिलाफ रविवार को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पैतृक जमीन को हड़पने के लिए न सिर्फ फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया गया, बल्कि विरोध करने पर परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पूर्णिमा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आमाघाटा सुगियाडीह में उनकी पैतृक जमीन है। आरोपियों ने उनके पिता अनंत देव और चाचा विश्वनाथ चंद्रा के स्थान पर किसी फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर धोखे से एक फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज अपने नाम करा लिया। पूर्णिमा का आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो 23 अगस्त की सुबह 8-10 लोगों के साथ उनके घर पर धावा बोला। उनकी जान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.