Dhanbad News: फर्जी तरीके से बेची सरकारी जमीन का 38 म्यूटेशन रद्द
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गोविंदपुर अंचल अंतर्गत भेलाटांड़ मौजा संख्या 89 में फर्जी ऑनलाइन खाता संख्या 273 प्लॉट संख्या 220 रकवा 4 एकड़ 10 डिसमिल भूमि का खातियान दर्ज किया गया। इसके आधार पर 66 व्यक्ति को भूमि बिक्री की गई। 38 लोगों के नाम दाखिल खारिज किया गया। सभी दाखिल खारिज को डीसी के आदेश पर अंचलाधिकारी ने रद्द कर दिया। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत शिकायतकर्ता रमेश कुमार राही को सहायक बंदोबस्त अधिकारी धनबाद ने अपने पत्रांक 152 (2)/ बंदो दिनांक 17 जुलाई 2023 के माध्यम से लिखित जानकारी दी गई कि मौजा भेलाटांड़ संख्या 89 के हाल खतियान में खाता 1 से 272 तक ही दर्ज है। मौजा भेलाटांड़ में खाता संख्या 273 नहीं है। तत्कालीन अंचल अधिकारी द्वारा फर्जी तरीके से गोविंदपुर निवासी अमरचंद गोराई, पिता प्रफुल्ल गोराई के नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.