Dhanbad News: फरार हत्यारोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: न्यू कॉलोनी सुदामडीह निवासी चालक अजय कुमार सिंह (50) की हत्या के फरार आरोपी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पिता रामजनम सिंह पता न्यू कॉलोनी सुदामदीह थाना पुटकी के घर पुटकी पुलिस ने विधिवत इश्तेहार तामिल किया। इश्तेहार पुटकी थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मराज कुमार के नेतृत्व में चिपकाया गया। घटना 22 जनवरी की रात में हुई थी। न्यू कॉलोनी सुदामडीह निवासी चालक अजय कुमार सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र अविनाश ने अपने बयान में टिंटू सिंह उर्फ धर्मेंद्र कुमार और उसके बेटे रबिन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुटकी पुलिस ने केश नंबर 9/26 दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है. तब से आरोपी धर्मेंद्र फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.