धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: राजगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 80/2025 एवं 87/2025 के फरार अभियुक्त प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के खिलाफ न्यायालय का इश्तिहार गुरुवार को उसके आवास व सार्वजनिक स्थानों पर विधिवत चिपकाया गया। भगोड़ा प्रिंस कमर मखदुमी रोड, वासेपुर, थाना बैंक मोड़, धनबाद का निवासी है। न्यायालय ने उसे 21 सितंबर तक न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है। राजगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार झा के नेतृत्व व बैंक मोड़ थाना के सहयोग से कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...