Dhanbad News: प्लाईवुड दुकान का ताला तोड़ 40 हजार की चोरी
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। आठ लेन स्थित एक प्लाई दुकान का ताला तोड़ बदमाश 40 हजार नगद ले उड़े। घटना सोमवार रात की है। दुकान संचालक हितेश संघवी ने सरायढेला थाना में मामले की शिकायत की है। पुलिस को बताया कि हर दिन की तरह सोमवार की रात को दुकान बंद करके चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। दुकान के अंदर कैश काउंटर में रखें 40 हजार रुपये गायब है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.