धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू विद्यालय धनबाद में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) गठन के लिए बैठक का आयोजन प्राचार्य नमिता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धनबाद प्रखंड के बीआरपी सोमनाथ प्रसाद समेत अन्य उपस्थित रहे। जहां एसएमसी के नए अध्यक्ष भूदेव मिश्रा, उपाध्यक्ष किरण कुमारी बनी। आयोजन में सेंटर फॉर कैटलाइज़िंग चेंज के प्रोग्राम ऑफिसर शुभम केसरी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय में जिला समाज कल्याण, धनबाद की ओर से डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सेफ्टी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समेत जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Sahibga...