Dhanbad News: प्रेरणा महिला समिति ने स्कूल को दी खेल सामग्री
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: प्रेरणा महिला समिति, बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की ओर से शनिवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बरोरा में खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय को बैट-बॉल के दो सेट, शतरंज के चार सेट, लूडो के चार सेट, छह पीस डिस्क थ्रो, बैडमिंटन के चार सेट, स्किपिंग रोप के छह पीस, फुटबॉल के दो पीस, वॉलीबॉल के दो पीस, कैरम बोर्ड के दो सेट, शटलकॉक के दो बॉक्स और बिस्कुट के 100 पैकेट दिए गए। कार्यक्रम में बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेरणा महिला समिति की सुलक्षणा सिंह, रीना सिंह, शालिनी राय, कविता पांडेय, अपराजिता सिंह, सरिता आदि का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मॉक ड्रिल से समझाया सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.