Dhanbad News: प्रेम प्रसंग में बवाल, शादी की जिद पर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह स्थित भूली कॉलोनी में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर हंगामा हो गया। प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने शादी की जिद पकड़ ली, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। लाठी, डंडे और पत्थर चलने से दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
प्रेम संबंध का मामला बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाले युवक और युवती के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवक के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर युवती शनिवार तड़के युवक के घर पहुंची और उससे शादी करने की जिद करने लगी। युवक के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.