Dhanbad News: प्रीतम रवानी ने विद्युत महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र
धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: झरिया की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर ओबीसी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम रवानी ने विद्युत विभाग धनबाद के महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपकर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। झरिया बाजार सहित पूरे शहर में लगातार हो रही अनियमित कटौती से जनता त्रस्त है। उमस और गर्मी के बीच बिजली बाधित रहने से आम जनजीवन, व्यापार और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सौंपे गए पत्र में प्रीतम रवानी ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर विद्युत व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं हुआ, तो जनहित में विद्युत कार्यालय की तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.