धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। प्रिंस खान के गुर्गों की तलाश में बैंक मोड़ पुलिस ने शुक्रवार की रात वासेपुर में व्यापक छापेमारी की। पुलिस ने कमर मखदुमी रोड के नीचे मोहल्ला और कलाली बागान इलाके में एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को नन्हे हत्याकांड के आरोपियों में शामिल रहे डिक्की और हीरा ड्राइवर की तलाश थी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों को खंगाला, लेकिन देर रात तक दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार डिक्की और हीरा ड्राइवर का नाम नन्हे हत्याकांड से जुड़ा रहा है। दोनों को प्रिंस खान के करीबियों और उसके गिरोह से जुड़े लोगों के रूप में भी पुलिस तलाश रही है। शुक्रवार की रात पुलिस टीम को दोनों के वासेपुर में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली और...