धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। डुमरा के जमुआटांड़ मिश्रा टोला स्थित नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकली। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं के जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष के बीच पूरा इलाका भक्तिरस में घंटों डूबा रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने केसरिया वस्त्र धारण कर माथे पर मंगल कलश लेकर झूमते गाते आगे आगे चल रहा था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिनी अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ आंरभकलश यात्रा का मार्ग कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर डुमरा राजा चौक होते हुए मुराईडीह खोदोनदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रों के साथ 501 कलशों में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लाया गया। पूरे...