Dhanbad News: प्रमेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: बेहराकुदर पंचायत में शनिवार को प्रमेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमेंद्र सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। तत्पश्चात विधायक ने उनकी स्मृति में पौधारोपण किया। उन्होने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए फुटबॉल पर किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: बरेनी गांव में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.